Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

मंत्री हरक सिंह रावत का चुनाव लड़ने को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान

harak singh

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर है। बता दें कि केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एक बार फिर चुनाव कोलेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। खबर है कि 2022 में उनकी बहू अनुकृति चुनाव के मैदान में उतरेंगी।

खबर है कि उनकी बहू अनुकृति गुसांई लैंसडाउन सीट से चुनाव के मैदान में उतर सकती है। उनकी बहू अपना एनजीओ संचालित करती हैं जिसमे महिलाओं से जुड़े कार्य जैसे महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण का काम किया जाता है. वो हमेशा सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहती हैं।

हरक सिंह रावत ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को बयान दिया को वो 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है जिसके चलते आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव मैं नहीं लडूंगा। इतना ही नहीं हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि करीब उत्तराखंड की 30 ज्यादा से सीटों पर हरक सिंह रावत का जादू चलता है और करीब उत्तराखंड की पहाड़ से लेकर मैदान तक कि 30 से ज्यादा सीटों पर हरक सिंह रावत का प्रभाव है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें