Big NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : आज 9 जिलों में आए 0 मामले, 4 जिलों में आए इतने मामले

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज बुधवार को कोरोना के 6 मामले सामने आए हैं तो वहीं एक भी मौत कोरोना मरीजों की नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 15 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। आज कोरोना के 6 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब 273 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। इसी के साथ सरकार ने एक बार फिर से कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ाया है।

आपको बता दें कि आज रविवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 3, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 343382 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7389 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज एक भी मरीज स्वास्थ्य होकर घर नहीं गया है। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 581 मामले सामने आ चुके हैं। 351 ठीक हो चुके हैं। जबकि 132 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें