Big NewsReligious

सूर्य तिलक : रामनवमी पर सूर्य की किरणों ने किया प्रभु राम का तिलक, देखें अद्भुत तस्वीरें

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामनवमी पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। प्रसार भारती के माध्यम से रामलला के सूर्य तिलक को देश के करोड़ों लोगों ने घर बैठे हुए देखा।

अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामनवमी रे अवसर पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामलला की मूर्ति के दर्शन किए। आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में उत्साह देखने लायक है।

ayodhaya
रामलला अयोध्या ——

श्रीराम के ललाट पर सूर्य की किरणों ने किया अभिषेक

प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य की किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर पड़ी। सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया। इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर बैठे ही लाइव देखा।

ayodhaya
सूर्य तिलक ——-

भगवान राम का जन्मोत्सव लगभग 12 बजे के बाद मनाया गया। इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ के साथ ही जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

ayodhaya
राम लला का सूर्य तिलक ——–

अयोध्या में भजन कीर्तन जारी

राम नवमी पर आज अयोध्या के राम मंदिर में  (Ayodhya Ram Mandir) प्रभु श्री राम का तिलक किया। सूर्य अभिषेक खत्म हो गया है। जब सूर्य की किरणें रामलला पर पड़ी तो अलौकिक और दिव्य दृश्य दिखा। सूर्य तिलक तो खत्म हो गया है लेकिन अयोधिया राम मंदिर में भजन कीर्तन चल रहे हैं।

ayodhaya

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button