आज देश अपना 75th Republic Day मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ में मुख्य कार्यक्रम हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस खास मौके पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां है। इस बार देश की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज कर रही हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई।

75th Republic Day पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी बधाई
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। उन्होनें सोशल मीडिया पर भारतीयों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा, मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।’