केरल में ओणम त्योहार की धूम है। इस खास मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इन दिनों भगवान विष्णु और महाबली की पूजा की जाती है। घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं पीएम मोदी ने भी एक्स पर ओणम की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सभी को ओणम की शुभकामनाएं। आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अद्वितीय आनंद और अपार समृद्धि की वर्षा हो। पिछले कई वर्षों में, ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।
10 दिनों तक चलता है ओणम त्योहार
बता दें कि ओणम त्योहार केरल का त्योहार है जिसे मास में भगवान वामन की जयंती और राजा बलि के स्वागत में हर साल मनाया जाता है। ये त्योहार दस दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत केरल के एक मात्र वामन मंदिर से होती है।
ओणम त्योहार का इतिहास
ओणम त्योहार को 10 दिनों तक घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। इन दिनों भगवान विष्णु और महाबली की पूजा की जाती है। इसके अलावा नई फसल की खुशी में भी इस त्योहार को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ओणम त्योहार 10 दिनों तक इसलिए मनाया जाता है क्योंकि राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं और उनकी आने की खुशी में हर साल इसे 10 दिनों तक पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि दैत्य राजा महाबली का एक समय में केरल में शासन था। देवताओं ने उन्हें पाताल लोक में भेजने के लिए भगवान विष्णु से मदद मांगी थी, लेकिन नीचे जाने से पहले, महाबली ने भगवान विष्णु से हर साल अपनी प्रज्ञा से मिलने का वरदान प्राप्त किया, जिसे ओणम के रूप में मनाया जाता है।