Pauri Garhwal NewsHighlight

नशे के खिलाफ पुलिस के प्रहार, 4.45 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस का प्रहार जारी है. पुलिस ने कोटद्वार ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

4.45 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 4.45 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक बेचकर कमाए 54 हजार रुपए भी बरामद किए हैं.

आरोपी को भेजा जेल

बता दें आरोपी वसीम पुत्र मुख्तियार को कौड़ियां कैंप जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें