Tehri NewsBig News

टिहरी में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा तेल का टैंकर, चालक और क्लीनर घायल

टिहरी में बीती रात तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ड्राइवर और क्लीनर घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा तेल का टैंकर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में बेमर मार्ग में सुबह तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर एक तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में जाकर खाई से ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला.

चालक और क्लीनर घायल

घायलों को रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से नरेंद्र नगर के श्री देव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया. जहां चालक राजीव (37) पुत्र भपेंद्र शर्मा निवासी बिजनौर और क्लीनर निखिल (18) पुत्र पपन चौधरी निवासी नजीमाबाद का इलाज चल रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें