Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : बड़े स्तर पर होने वाले हैं अधिकारियों के तबादले, जानें CM धामी ने क्या कहा?

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: नई सरकार के गठन के बाद नौकरशाही में बदलाव की चर्चाएं चल रही थी। अब उन चर्चाओं पर मुख्यमंत्री धामी ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने बयान दिया है कि बहुत जल्द अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इससे एक बात तो साफ है कि अधिकारियों के तबादले शासन से लेकर जिलों तक हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि सरकार कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करेगी, तो कई अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया जाएगा। यह भी जानकारी है कि जिलों के डीएम से लेकर कप्तान तक बदले जा सकते हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर तैयारियां चल रही है। बहुत जल्द इसके आदेश भी जारी हो सकते हैं।

सीएम धामी नए कार्यकाल के लिए नई टीम बनाने में भी जुटे हैं। फिलहाल उन्होंने तीन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बहुत जल्द सीएम धामी अपनी पूरी टीम तैयार कर जरूरी काम सौंपने की तैयारी में हैं। सीएम धामी काम का लक्ष्य भी 100 दिन के हिसाब से लेकर चल रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें