National

मणिपुर में घर से खींचकर अधिकारी की हत्या, हिंसा में कोबरा कमांडो को भी मारी गोली

मणिपुर में हिंसा के बीच से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां  इंफाल में एक आयकर अधिकारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी आईआरएस एसोसिएशन ने ट्वीट करके दी और घटना की कड़ी निंदा की।

आवास से बाहर खींचा फिर की हत्या

जानकारी के अनुसार जिस अधिकारी की कथित तौर पर हत्या की गई है उनकी पहचान लेमिनथांग हाओकिप के रूप में हुई है, जो इंफाल में कर सहायक के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है उन्हें मारने से पहले उनके आवास से बाहर खींच कर बाहर उन्हें निकाला गया था। हालांकि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

हिंसा में कोबरा कमांडो की भी हत्या

वहीं जानकारी सामने आई है कि मणिपुर हिंसा में कोबरा कमांडो की भी हत्या की गई है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा के कमांडो, जो छुट्टी पर थे, की शुक्रवार दोपहर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में उनके गांव में सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक बल के मुख्यालय ने अपने सभी फील्ड कमांडरों को मणिपुर से आने वाले अपने ऑफ-ड्यूटी कर्मियों से जल्द से जल्द संपर्क करने और संदेश देने के लिए कहा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें