Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी, इस काम के लिए मांगे थे रूपए

उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बाजपुर में एक राइस मिल संचालक की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने विपणन अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा है। एमआई चंद्रमोहन टोलिया को विजिलेंस टीम ने पचास हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया विपणन अधिकारी

बाजपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एमआई चंद्रमोहन टोलिया को पचास हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बता दें कि मंडी समिति परिसर आफिस में तैनात विपणन अधिकारी चंद्रमोहन टोलिया ने एक राइस मिल से चावल मामले में सुविधा शुल्क की डिमांड की थी। राइस मिल संचालक पर ही टीम ने ये कार्रवाई की है।

विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस से राइस मिल संचालक ने हल्द्वानी में संपर्क किया था। जिस पर विजिलेंस टीम ने राइस मिल संचालक को नोट उपलब्ध कराए थे। गुरूवार को इस मिल संचालक गाड़ी लेकर मंडी समिति परिसर स्थित एसएमआई कार्यालय के पास पहुंचा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने एमआई टोलिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सूचना के बाद से वहां हड़ंकप मच गया।

साजिश के तहत फंसाया गया विपणन अधिकारी को

बता दें कि बाजपुर के नमूना गांव स्थित केक राइस मिल ने विजिलेंस से शिकायत की है। ऐसा कहा जा रहा है कि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने एमआई को एक साजिश के तहत फंसाया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम विपणन अधिकारी से पूछताछ कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें