Odd- Even : दिल्ली में लागू हुआ ऑड-ईवन नियम, अब ऐसे चलेंगी सड़को पर गाड़ियां, जानें यहां

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। ऑड ईवन सिस्टम एक हफ्ते लागू किया जाएगा। इसके तहत 13 नवंबर से 20 नवंबर तक दिल्ली में सरकार द्वारा निर्धारित संख्या वाली गाड़िया ही सड़कों पर चलेंगी।
स्कूलों के लिए दिए यह आदेश
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी कि दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए स्कूलों को 10 नवंबर तक 10 वीं और 12 वीं छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के विघार्थियों को ऑनलाइन पढ़ान का निर्देश दिया है।
अब ऐसे चलेंगी गाड़ियां
बता दें कि दिल्ली सरकार कि ऑड-ईवन योजना दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने को लेकर की गई है। उस योजना में जिन गाड़ियों को नंबर सम संख्या पर समाप्त होते हैं, वे सम तिथियों पर सड़कों पर चल सकेंगे। ऐसे में 13 नवंबर से 20 नवंबर के बीच 13,15,17,19 तारीख को विषम नंबर वाले वाहन सड़कों पर चल सकेंगे। जबकि 14,16,18 और 20 नवंबर को सम संख्या वाले वाहनों को बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी।