Entertainment

ऋतिक की वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है NTR Jr, फिल्म के लिए ले रहे हैं इतना बड़ी रकम

दुनिया भर में प्रसिद्ध RRR मूवी से राम चरण और NTR Jr की भी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी एक्टिंग के चर्चे हो रहे हैं। RRR के बाद अब NTR Jr. बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह YRF की स्पाई यूनिवर्स मूवी वॉर-2 में नज़र आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में वह ऋतिक के अपोजिट नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है की फिल्म के लिए NTR बहुत फीस ले रहे हैं। वह अपने रोल के लिए 100 करोड़ की फीस ले रहे हैं।

फिल्म के लिए ले रहे हैं 100 करोड़ की फीस

बता दें की NTR की लास्ट फिल्म RRR थी। जिसके लिए उन्होंने 45 करोड़ की फीस ली थी। उनके को-एक्टर राम चरण ने भी अपने रोल के लिए 45 करोड़ की फीस ली थी। RRR के बाद NTR की वॉर-2 में फीस के लिए काफी खबरें उड़ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट तो ये भी दावा कर रही है की वह फिल्म के लिए 30 करोड़ चार्ज कर रहे हैं तो वहीं एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया की वह फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस चार्ज कर रहे हैं।

RRR की सक्सेस के बाद हो सकता है की NTR ने फीस डबल कर दी हो। NTR के अलावा भी ऐसे कई स्टार्स है जो 100 करोड़ से ज्यादा की फीस लेते है। जिसमे साउथ के सुपरस्टार प्रभास,अल्लू अर्जुन और अक्षय कुमार आदि अभिनेता शामिल हैं।

ऋतिक ने वॉर में ली थी इतनी फीस

अगर बात करे ऋतिक की तो वॉर के लिए ऋतिक ने 48 करोड़ की फीस ली थी। वॉर ने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी अच्छी कमाई की थी। वॉर ने इंडिया में 300 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है की इस बार ऋतिक अपनी फीस बढ़ा लेंगे। देखने वाली बात यह होगी की वह अपने रोल के लिए कितनी फीस चार्ज करेंगे।

स्पाई यूनिवर्स की टाइमलाइन का हिस्सा है वॉर-2

बता दें की वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी वॉर-2 जिसकी शुरुआत 2012 में सलमान की मूवी टाइगर से हुई थी। वॉर-2 की कहानी टाइगर 3 के बाद घटित होगी। इस फिल्म को ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुख़र्जी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में अभी तक फीमेल लीड की घोषणा नहीं की गई है। वॉर-2 की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें