Big NewsNational

अब सेना में 3 साल के लिए संविदा पर भर्ती होंगे युवा, कहलाए जाएंगे ‘अग्निवीर’, जानिए कहां मिलेगी पोस्टिंग

FILE

 

सेना की वर्दी पहनने और सेना में जाने की चाह रखे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि अब अन्य विभागों की तरह सेना में भी संविदा पर सैनिक भर्ती होंगे। तीन साल सेना में रहकर सेवा करने के बाद उन्हें कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी मिल सकेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत तीनों सेनाओं में युवाओं को 3 साल के लिए भर्ती किया जाएगा जिन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। इससे सशस्त्र बलों की औसत उम्र में कमी आएगी। साथ ही रिटायरमेंट और पेंशन के रूप में सरकार पर बोझ नहीं पड़ेगा। जो युवा सेना में जाने का मौका ढूंढ रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है. इसमे रक्षा बलों के पास यह विकल्प भी रहेगा कि वे कुछ अग्निवीरों को स्थायी सेवा में शामिल कर सकते हैं। थल, वायु और नौसेना ने सरकार के आला अफसरों को इस बारे में प्रस्तुतियां दी हैं, जिन्होंने योजना का समर्थन किया है। वहीं 3 साल बाद ये सानिक  कॉरपोरेट सेक्टर में भी नौकरी कर सकेंगे।

यहां  होगी तैनाती, जानिए क्या करेंगे?

कड़ी ट्रेनिंग देने के बाद इन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनात किया जाएगा। आतंकी गतिविधि से निपटने, खुफिया जानकारियां जुटाने व सूचना टेक्नोलॉजी जैसे काम करेंगे। यहां उनको मौका दिया जाएगा जो किन्हीं कारणों से अन्य दिशा में मुड़ गए। IIT और अन्य प्रोफेशनल स्ट्रीम के युवा भी शामिल हो सकेंगे। आपको बता दें कि ये योजना दो साल पहले बनी थी। पहले प्रयोग में 2017 में रिटायर हुए डॉक्टरों की वापसी कराई थी।

Back to top button