Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अब नहीं चढ़नी पड़ेगी चढ़ाई, इस मंदिर के लिए रोपवे शुरू

cabinet minister uttarakhand

 

टिहरी: टिहरी में स्थित सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यहां जाने वाले श्रद्धालुओं को अब डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। आज से मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो चलने में असमर्थ हैं। 177 रुपये खर्च असानी से मंदिर तक पहुंच जाएंगे।

टिहरी जिले के कद्दूखाल क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरकंडा देवी मंदिर समुद्र तल से 2750 मीटर की ऊंचाई पर है। कद्दूखाल से मंदिर परिसर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई है। जिसे चढ़ने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते थे।

इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती थी। खड़ी चढ़ाई से बचने के लिए लोग घोड़े-खच्चर पर बैठकर मां सुरकंडा देवी के दर्शन करने जाते थे, लेकिन अब रोपवे सेवा शुरू हो गई है।

कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर परिसर तक करीब 600 मीटर का रोपवे तैयार किया गया है। सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट में छह टावर के सहारे 16 ट्रालियों का संचालन हो रहा है, प्रत्येक ट्राली में चार यात्रियों के बैठने की अनुमति होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें