Big NewsMussoorie News

अब मात्र 15 मिनट में पहुंच जाएंगे देहरादून से मसूरी, यहां जानें कब तक पूरा होगा रोपवे का निर्माण

मसूरी घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही पर्यटकों को देहरादून-मसूरी के बीच आवागमन के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी. साल 2026 तक देहरादून-मसूरी रोपवे बनकर पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा.

15 मिनट में तय होगी दून से मसूरी की दूरी

साल 2026 तक देहरादून-मसूरी के बीच पर्यटक रोपवे की सुविधा का आनंद ले सकेंगे. बता दें कि फाइएल इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों नगरों के बीच रोपवे परियोजना पर काम तेज कर दिया है. देहरादून-मसूरी रोपवे दुनिया के पांच सबसे लंबे मोनो-केबल रोपवे सिस्टम में से एक होगा. इस परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये है. जानकारी के मुताबिक 5.5 किलोमीटर लंबी ये रोपवे परियोजना दो चरण में बनाई जा रही है. अब तक देहरादून से मसूरी पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगता था. इस रोपवे के बनने के बाद देहरादून से मसूरी केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे.

2026 तक रोपवे परियोजना का काम पूरा करने का लक्ष्य

साल 2026 तक Dehradun-Mussoorie Ropeway रोपवे परियोजना का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद देहरादून और मसूरी की दूरी केवल 15 मिनट की रह जाएगी. बता दें कि देहरादून से मसूरी की दूरी सड़क मार्ग से 33 किलोमीटर की है. रोपवे में ऑटोमैटिक यात्री ट्राली लगाई जाएंगी. इन ट्रॉलियों के दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे. इनके माध्यम से एक घंटे में करीब 1300 लोग मसूरी पहुंच सकेंगे.

रोपवे का लोअर टर्मिनल तैयार

बता दें देहरादून के पुरकुल गांव में रोपवे का लोअर टर्मिनल तैयार हो चुका है. इसके अलावा पार्किंग का फाउंडेशन भी लगभग तैयार हो चुका है. रोपवे का अपर टर्मिनल मसूरी के गांधी चौक में होगा. इसके लिए अप्रोच रोड का काम प्रगति पर है. इस रोपवे का एक छोर देहरादून के पुरकुल गांव में होगा. पुरकुल गांव में पर्यटकों को वाहन पार्क करने के लिए 10 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा. इस पार्किंग में करीब दो हजार से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे. यहीं से यात्री मसूरी के लिए रोपवे से उड़ान भरेंगे. पुरकुल गांव में यात्रियों के लिए कैफ़े और अन्य व्यवस्था भी की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें