National

अब वंदे भारत एक्सप्रेस दिखेगी भगवा रंग में, रेल मंत्री ने कहा, तिरंगे के केसरिया से प्रेरित हूं

अब देशवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग भगवा में नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई वंदे भारत की कई तस्वीरें साझा कीं।

तिरंगे के केसरिया से प्रेरित रेल मंत्री

अब देश के लोगों को नए रूप में वंदे भारत में केसरिया, सफेद और काले रंग का सम्मिश्रण दिखेगा। अभी इस ट्रेन का रंग नीला और सफेद है। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि केसरिया रंग तिरंगे से प्रेरित है इसलिए अब भगवा रंग में वंदे भारत नजर आएगी।

वंदे भारत में हुए 25 से ज्यादा सुधार

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि अबतक वंदे भारत ट्रेन में 25 से ज्यादा सुधार किए गए हैं। यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है, भारत में हमारे अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा इसे डिजाइन किया गया है, इसलिए वंदे भारत के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, उन सभी बदलावों का उपयोग डिजाइन में बदलाव करने के लिए किया जा रहा है।

अभी तक चालू नहीं हुई वंदे भारत

नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें