Big NewsAlmora News

अब अल्मोड़ा बाजार में नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन, जानें क्यों ?

अल्मोड़ा जिले में अब बाजार में चालक दो पहिया वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। ये फैसला बाजार में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

अब अल्मोड़ा के बाजार में नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन

अल्मोड़ा बाजार में अब दोपहिया वाहन के साथ आप नहीं जा सकते हैं। पालिका ये फैसला बाजार की संकरी गलियों में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं और राहगीरों की समस्या को देखते हुए लिया है। बता दें कि अल्मोड़ा बाजार में सुबह आठ से रात आठ बजे तक दो पहिया वाहनों की एंट्री पर बैन रहेगा।

मासिक बैठक में लिया गया फैसला

बता दें कि शनिवार को प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाजार में दोपहिया वाहनों की एंट्री ना होने पर फैसला लिया गया। इसके साथ ही बैठक में पालिका द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। खजानची मोहल्ले में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने का फैसला लिया गया है।

आए दिन लोगों को होती हैं परेशानियां

बता दें कि बाजार में दोपहिया वाहनों के संचालन से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को इस से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए पालिका ने ये फैसला लिया है। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित ओपन जिम की देखरेख के लिए समिति का गठन किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें