Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

अब यूपी की राह पकड़ेंगे भाजपा के 70 नेता, योगी के गढ़ में इन वोटरों को लुभाएंगे

Indian National Congress

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से निबटने के बाद अब भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश की राह पकड़ेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। जल्द ही वह बतौर स्टार प्रचारक उप्र के दौरे पर जा सकते हैं।

इधर, प्रदेश भाजपा ने उप्र में चुनाव ड्यूटी के मद्देनजर 70 नेताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। कार्यक्रम तय होने के बाद यह टीम प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जाएगी और वहां चुनाव प्रचार करेगी। इनमे मत्रियों, विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

उत्तराखंड भाजपा भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को भेजने की तैयारी में जुट गई है। इन्हें उन स्थानों पर भेजा जाएगा, जहां उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों की संख्या अधिक हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार पार्टी ने उप्र में चुनाव प्रचार के लिए जिन 70 नेता पदाधिकारियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है, उनमें विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक से लेकर विधायक, मंत्री और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल है। उप्र में ये सभी चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें