Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : अब यहां हुई तीर्थ यात्री की मौत, जा चुकी इतनी जानें

cabinet minister uttarakhand

 

रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाली जगहों पर सांस लेना भारी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की जानें जा रही हैं। वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है।

दूसरी ओर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हार्ट अटैक से अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।

जानकारी के अनुसार गुजरात से आए जयेश भाई (41) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब तक —ने जयेश भाई को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी तरह यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जब तक पति केदार जोशी समेत स्वजन देवश्री को चिकित्सक के पास ले जाते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा (सागर) निवासी ईश्वर प्रसाद (65) की मौत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास हुई। इसी के साथ यमुनोत्री में अब तक आठ और गंगोत्री में दो व्यक्तियों की मौत हृदयगति रुकने से हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें