National

अब दिल्ली में टैंकर नहीं बल्कि आरओ का मिलेगा पानी, सीएम केजरीवाल लगाएंगे वाटर एटीएम

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राज्य में जिस घर में भी टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया जाता है वहां अब वाटर एटीएम लगाने की योजना बनाई गई है।

दिल्ली के कई इलाके में लगेगा वाटर एटीएम

सोमवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने एक इलाके में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि दिल्ली के हर घर तक साफ स्वच्छ पेयजल के मिशन में हम वाटर एटीएम जैसा अनूठा प्रयोग भी कर रहे हैं। जहां हम टैंकर से पानी देते वहां हम वाटर एटीएम शुरू करेंगे।

ट्यूबेल के पानी के करेंगे आरओ से साफ

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में हम परेशानियों की वजह से पाइपलाइन नहीं डाल सकते। उसके लिए अब एक टेक्नोलॉजिकल के इस्तेमाल करके एक उपाय निकाला है। ऐसे इलाके जहां पानी का स्तर अच्छा है वहां हम ट्यूबेल लगाएंगे और उस पानी को आरओ से साफ करेंगे। इसके बाद पानी को एटीएम मशीनों के माध्यम से लोगों को दिया जाएगा।

पानी निकालने के लिए मिलेगा एटीएम कार्ड

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन भी इलाकों में वाटर मशीन लगाई जाएगी वहां लोगों को पानी निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिए जाएंगे। जिसकी मदद से एक कार्ड पर एक व्यक्ति हर दिन 20 लीटर पानी रोज ले सकेगा।

Back to top button