Big News : प्रदेश में अब सभी महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ, आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में अब सभी महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ, आदेश जारी

Yogita Bisht
1 Min Read
उत्तराखंड की महिलाएं

बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम फैसला लिया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि पहले सिर्फ बेटियों के जन्म पर ही महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन अब बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट प्रदान की जाएगी।

महालक्ष्मी योजना को लेकर शासनादेश जारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप उन्होंने ये फैसला लिया है।

Rekha Aarya

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।