Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

बारिश-बर्फबारी के साथ होगी नवंबर की शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश में बढ़ेगी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता

मौसम विभाग के अनुसार आज से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। जिसके बाद दो नवंबर से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार नवंबर महीने के शुरुआत में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। जिसके बाद पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

तीन नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार तीन नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और जनपदों के 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

राज्य में शीत लहर की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी होने के बाद राज्य में शीत लहर की संभावना उत्पन्न हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि चोटियों पर पड़ी बर्फ पिघलने से सुबह और शाम सर्द हवाएं चल रही है।

उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है। लेकिन अगले दो से तीन दिन में ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके बाद उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें