HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में दिल्ली जैसी हालत में चल रहे कोचिंग सेंटर, आठ के खिलाफ नोटिस जारी

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद से ही उत्तराखंड में भी कोचिंग सेंटरों पर एक्शन देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने हल्द्वानी शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया।

हल्द्वानी में दिल्ली जैसी हालत में चल रहे कोचिंग सेंटर

हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र नहीं मिले। इसके साथ अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। इस दौरान सामने आया कि मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

आठ कोचिंग सेंटर स्वामियों के खिलाफ नोटिस जारी

निरीक्षण में सेन्टरों स्वामियों द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किए जा रहे उनके डॉक्यूमेंट प्रस्तुत न करने पर आठ कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें