Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के 8 जिलों में नहीं मिले कोरोना के एक भी मरीज, 19 हुए ठीक

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हो गया है। बता दें कि 24 घंटों में आज मंगलवार को उत्तराखंड के 5 जिलों में कोरोना महामारी के 15 नए मरीज मिले हैं। जबकि 19 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बता दें कि आज 8 जिलों में कोरोना का आंकड़ा शून्य रहा है। इस तरह अब प्रदेश में 214 केस एक्टिव रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज चमोली में 5, देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो और रूद्रप्रयाग में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। तो वहीं अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 0, चंपावत में 0, पौड़ी में 0, पिथौरागढ़ में 0, टिहरी में 0, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 0 रहा है। प्रदेश में अब तक 7393 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड धामों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं लेकिन सीमित संख्या में ही लोगों को धामों में भेजा जा रहा है जिससे कई जगहों पर लोगों ने हंगामा किया है।uttarakhand corona

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें