Dehradun News

उत्तराखंड में नहीं अब एक भी कंटेनमेंट जोन, 95908 तक पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

CONTAINMENT ZONEदेहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हुआ है। बीते दिन उत्तराखंड में 82 मामले सामने आए हैं. वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 82 मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 95908 तक पहुंच गया है। वहीं कुल मृतकों की संख्या 1643 हो गई है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक जबकि कैलाश अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं राज्य में अब कोई कंटेनमेंट जोन भी नहीं है।

बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिन मामले सामने आए थे। भले ही कोरोना का प्रकोप कम हुआ है लेकिन लापरवाही बरतना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए मास्क पहनें, सैनिटाइजर का प्रयोग करे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को राज्य में कोरोना के कुल 82 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 95908 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1642 हो गया है। 178 मरीजों को ठीक होने के बाद गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया। जिससे ठीक होने वालों की संख्या 91597 हो गई है और 1338 मरीज ही अब राज्य के अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें कि बीते दिन अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 0, देहरादून में 44, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधमसिंह नगर में 5, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें