Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस को अब कोई नहीं रोक सकता, 2022 में जीत तय

corona virus patients in uttarakhand

काशीपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सितारगंज शक्तिफार्म के समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसायी श्याम प्रसाद विश्वास व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे शुभम विश्वास की सड़क हादसे में मृत्यु होने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए श्याम विश्वास के आवास पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

सितारगंज के वरिष्ठ समाजसेवी हुकम चंद मित्तल के आकस्मिक निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संवेदना व्यक्त परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में प्रत्याशियों के टिकट का फैसला कांग्रेस पार्टी हाईकमान को करना है, जो भी फैसला हाईकमान का होगा सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता व नेताओं को मानना होगा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है। युवा बेरोजगार क्राइम की तरफ बढ़ रहा है। किसानों की आय 2022 में दुगनी करने की बात कही थी, लेकिन किसान परेशान है। सितारगंज चीनी मिल चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से नजरें चुरा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें