Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड सचिवालय में नीति आयोग की बैठक, सीएम ने कही ये बड़ी बात

Indian National Congress

देहरादून : भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। कई विपक्षी पार्टियों के विधायकों के शामिल होने से भाजपा को मजबूती तो मिली ही है लेकिन भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आने के लिए कई बैठकें कर रहे हैं। पीएम मोदी भी बीते दिन उत्तराखंड आकर चुनावी बिगुल फूंक गए हैं।

वहां बता दें कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बता दें कि आज शनिवार को सचिवालय में नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड को केंद्र पोषित योजनाओं के माध्यम से मिल रहे अवस्थापना विकास की गति को कैसे और तेज किया जा सके एवं इसके साथ ही अगले साल के लिए किस तरह से विकास की योजनाएं तैयार की जानी हैं, इसको लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में जितनी भी केंद्र की योजनाएं लंबित पड़ी हैं उनको शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही वन विभाग के कई ऐसे प्रकरण जिनकी कठिन नियमावली विकास में बाधित बन रही है, उनके सरलीकरण को लेकर भी बात हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें