Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

निशंक ने दी बधाई, कहा-मुझे याद है मैंने अपने मुख्यमंत्री काल 2009 में पुष्कर धामी के अद्भुत…

CURFEW IN UTTARAKHAND

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पुष्कर धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बधाई दी है।निशंक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पुष्कर धामी के प्रखर और ऊजार्वान नेतृत्व में राज्य प्रगति तथा विकास के पथ पर ओर तेजी से अग्रसर होगा एवं देवभूमि की जनता की आकांक्षाएं पूर्ण होंगी।

निशंक ने कहा-मुझे याद है कि मैंने अपने मुख्यमंत्री काल 2009 में पुष्कर धामी के…

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुझे याद है कि मैंने अपने मुख्यमंत्री काल 2009 में पुष्कर धामी के अद्भुत संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें अपनी सरकार में महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों से भी नवाजा था। पुष्कर धामी उन जिम्मेदारियों का बहुत ही सफलतापूर्वक निर्वहन किया। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि उनमें संगठन और प्रशासनिक दोनों क्षमताएं समान रूप से मौजूद हैं।

मैं पुष्कर धामी शुभकामनाएं देता हूं-निशंक पोखरियाल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दो बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी धामी ने प्रदेश के युवाओं का भरोसा भी अर्जित किया है।पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर निशंक पुष्कर धामी को पुन बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं पुष्कर धामी शुभकामनाएं देता हूं तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद तथा आभार प्रकट करता हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें