उत्तराखंड के बाजपुर में एनआईए ने देर रात छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। इसके साथ ही कल एनआईए ने उत्तर भारत के 6 प्रदेशों में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है।
बाजपुर में NIA ने मारा छापा
प्रदेश में कल देर रात एनआईए ने छापेमारी की। बाजपुर के रतनपुरा गांव में एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए का छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। आतंकी संगठनों के खात्मे के लिए एनआईए ने ये रेड डाली है।
टएनआईए को जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन एक बार फिर देश में अपनी जड़ें जमाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अपराधियों से साथ सांठगांठ की है। इसी के चलते उत्तराखंड के बाजपुर में भी छापेमारी की गई है।
देश के छह राज्यों में पड़ा NIA का छापा
गैंगस्टर-टेटर लिंक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक देश के छह राज्यों में 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में 122 सेथानों पर छापेमारी की जा रही है।
पंजाब में 60 जगहों पर की गई छापेमारी
देश में छह राज्यों में जिन स्थानों पर छामेपारी हो रही है, उनमें करीब 60 अकेले पंजाब में हैं। इससे पहले भी फरवरी में भी एनआईए ने पूरे देश में छापेमारी को अंजाम दिया था। फरवरी में ये छापे दिल्ली और उसके आसपास और राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मारे गए थे।