National

शिमला नहीं अब बेंगलुरु में होगी 13 और 14 जुलाई को विपक्षी दलों के नेताओं की अगली बैठक

विपक्षी दलों के नेताओं की अगली बैठक 13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। बता दें कि पहले ये बैठक शिमला में होनी थी लेकिन अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह बैठक अब बेंगलुरु में होगी।

13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी बैठक

बता दें कि पहले देश में विपक्ष के नेताओं ने 23 जून को पटना में महाबैठक का आयोजन किया गया था। हालांकि, बैठक से कुछ खास निकल कर नहीं आया। जिसके बाद यह तय किया गया कि विपक्षी दलों की अगली बैठक का आयोजन शिमला में किया जाएगा। लेकिन आज शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि बैठक अब शिमला की जगह 13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।   

बैठक के बाद पीएम मोदी बेचैन- शरद पवार

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद पीएम मोदी बेचैन हैं। पवार ने कहा कि भाजपा सम्मेलन को लेकर चिंतित क्यों थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में राजनीतिक परिपक्वता की कमी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें