Big NewsNainital

सिपाही की आत्महत्या मामले में नया मोड़ : प्रोफेसर के साले ने भेजी बहन के उत्पीड़न और फर्जी डिग्री की शिकायत

devbhoomi news

हल्द्वानी : बीते दिनों हल्द्वानी के छड़ायल में किराए के कमरे में रहने वाले दमकल विभाग के कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसमे नया मोड़ आ गया है। बता दें कि इस मामले में मृतक सिपाही की बहन नेे भाई मुकेश जोशी और उसकी पत्नी के बीच तनाव हाने की जानकारी पुलिस को दी थी और तहरीऱ सौंपी थी। मृतक की बहन का आरोप है कि उसका भाई अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान था। आए दिन उसकी पत्नी उसे प्रड़ताड़ित करती थी। मृतक सिपाही की बहन ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि मुकेश जोशी की पत्नी शिक्षिका है जिसका कॉलेज के किसी प्रोफेसर से सम्पर्क है और वो उससे काफी बात करती है। मृतक की बहन ने बताया था कि इसकी जानकारी खुद उसने उसके भाई मुकेश को दी थी। तबसे उसका भाई परेशान था और प्रताड़ित होता था जिसके बाद उसने आत्म हत्या की। वहीं इस मामले में अबनया मोड़ आ गया है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजी ईमेल

बता दें कि उसी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर के साले ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को ईमेल भेजकर अपने जीजा पर बहन के उत्पीड़न और प्रोफेसर की डिग्री फर्जी होने के आरोप लगाए हैं। खबर है कि एसोसिएट प्रोफेसर अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है।उच्च शिक्षा निदेशक ने डा. एनएस बनकोटी ने इस शिकायत की पुष्टी करते हुए बताया है कि प्रोफेसर के साले ने ईमेल में भेजी गई शिकायत में प्रोफेसर पर फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया है।

इसके जवाब में उन्होंने ई मेल भेजने वाले को एक शपथ पत्र जमा कराने के लिए कहा है। दूसरी ओर उच्च शिक्षा निदेशक ने कालेज प्राचार्य से प्रोफेसर के समस्त दस्तावेज मंगवाए हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि अपना नाम सामने आने पर एसोसिएट प्रोफेसर छुट्टी पर चला गया है। उधर मुखानी थाने के अंतर्गत आने वाली आरटीओ क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज और मुकेश का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। जिसकी डिटेल निकालकर जांच की जाएगी।

Back to top button