Big NewsUttarakhand
इन्हें बनाया गया खनन विभाग का नया निदेशक, कल ही एसएल पैट्रिक को किया गया था सस्पेंड

उत्तराखंड शासन ने खनन विभाग के नए निदेशक की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को ही शासन ने निदेशक के पद पर तैनात रहे एसएल पैट्रिक को सस्पेंड कर दिया था।
राजपाल लेघा बने खनन विभाग के नए निदेशक
उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बनाया है। बता दें कि कल ही शासन ने निदेशक के पद पर तैनात रहे एसएल पैट्रिक को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद शासन ने उपनिदेशक राजपाल लेघा को निदेशक खनन की जिम्मेदारी दी है।
अवैध खनन पर की जाएगी कार्रवाई
चार्ज संभालने के बाद राजपाल लेघा ने कहा खनन विभाग के राजस्व की बढ़ोतरी करने के साथ ही विभाग की छवि को बेहतर करने की ओर काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं भी अगर अवैध खनन होता हुआ पाया जाता है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
