Big NewsNainital News

भगत के बयान पर इंदिरा हृदयेश का पलटवार,बोलीं- यह मातृशक्ति का अपमान, PM लें संज्ञान, माफी मांगने को कहें

देहरादून । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अभ़ब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की प्रतिक्रिया सामने आई है। इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि उन्हें इससे बहुत दुख और कष्ट हुआ है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह की भाषा बोल रहे हैं तो इससे मातृशक्ति का भी अपना अपमान हुआ है और भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। हमारे देश की नारी उत्तराखंड की नारी पहाड़ की महिलाएं इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस देकर बंशीधर भगत से इसका जवाब लेना चाहिए।

https://youtu.be/1diy5xkA75U

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश कहा कि जो पार्टी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सम्मान की बात करती है उनका चरित्र आज सबके सामने आ गया है। सोशल मीडिया के जरिए उनको भी जानकारी मिली जब उन्होंने बंशीधर भगत का यह बयान देखा तो उन्हें काफी दुख हुआ कि एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं और प्रदेश की मातृशक्ति के बारे में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं जो कि बिल्कुल भी जायज नहीं है और उनकी इस टिप्पणी का प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा की चाल चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा का असली सच यही है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करती है। जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की यह सोच है तो पार्टी की नियत का आप अंदाजा लगा सकते हैं लिहाजा उनको तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें