Nainital NewsBig NewsHaldwani News

भतीजे ने चाची को मारा चाकू, हालत गंभीर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

हल्द्वानी शहर में दिन पर दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. ताजा मामला कुल्यालपुरा क्षेत्र का है. जहां कलयुगी भतीजे ने जमीनी विवाद के चलते चाची को चाकू मार दिया. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर दिया है.

भतीजे ने चाची को मारा चाकू

घटना सोमवार की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा सिटी सेंटर के पास कुल्यालपुरा क्षेत्र में कलयुगी भतीजे ने अपनी चाची के जमीनी विवाद को लेकर चाकू मार दिया. महिला की हालत गम्भीर बनी हुई हैं. आसपास के लोग आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे.

जमीनी विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

घटना की सूचना पर एसपी सिटी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. जिसके चलते आरोपी ने अपनी चाची को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें