National

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने की पत्नी की सेहत के लिए महाकाल मंदिर में पूजा, 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपये नगद किए भेंट

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने आज बाबा महाकाल मंदिर में अपनी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए पूजा कराई। इस दौरान उन्होनें नेपाल से लाए 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपये नगद भेंट स्वरूप मंदिर में चढ़ाएं।

महाकाल मंदिर पहुंचे नेपाल के पीएम

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उज्जैन के दौरे पर हैं। महाकाल लोक का भ्रमण करने के बाद वह महाकाल मंदिर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के लिए गर्भगृह में बाबा महाकाल की विशेष पूजा कराई है। उनके साथ उनकी बेटी गंगा दहल भी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं। बाबा के पूजन के समय मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी पीएम प्रचंड के साथ दिखाई दिए।

100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपये किए नगद भेंट

शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने नेपाल के पीएम से पूजन  करवाया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर नेपाल से लाए 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपये नगद भेंट स्वरूप चढ़ाएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें