Sports

Dipendra Singh Airee ने किया कमाल, एक ओवर में जड़े छह छक्के, युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) ने टी20 क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर कमाल कर दिया। बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए है।

बता दें दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ये कारनामा अमीरात में हो रहे एसीसी पुरुष प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ किया है।अपनी पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और सात छक्के भी लगाए। दीपेंद्र ने 21 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली। जिसके चलते नेपाल ने सात विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में क़तर नौ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। जिसके चलते नेपाल 32 रनों से ये मैच जीत गया।

Dipendra Singh Airee ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

नेपाल के इस बल्लेबाज ने ना सिर्फ छह गेंदों पर छह छक्के जड़े। बल्कि दो विकेट भी चटकाए। टी20 के इतिहास में दीपेंद्र ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम ये रिकॉर्ड शामिल है।

उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप के समय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़े थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी ये कारनामा कर चुके है। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स ये कारनामा कर चुके है। इसके अलावा अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा ने भी एक ओवर में छह छक्के लगाए है।

https://twitter.com/CricketNep/status/1779137777143292334

21 गेंदों पर खेली नाबाद 64 रनों की पारी

कतर के खिलाफ दीपेंद्र ने आक्रामक रुख अपनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दीपेंद्र ने पहली 15 गेंदों पर 28 रनों के पारी खेली। जिसके बाद 20 वें ओवर में उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर बल्लेबाज ने कमाल कर दिया। दीपेंद्र ने 21 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें