UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News

इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, जमकर काटा हंगामा

रुड़की के कस्बे के एक अस्पताल में 10 दिन के नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कांटा।

बता दें, कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक महिला ने 10 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म के आठ दिन बाद उसे अचानक बुखार आया। इस पर परिजन बच्चे को लेकर एक निजी अस्पताल लेकर गए। नवजात की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों के कहने पर शिशु को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने लगाए इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप

परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार बार पूछने पर डॉक्टर शिशु की हालत में सुधार होने की बात कहते रहे। लेकिन शुक्रवार को अचानक शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों ने शिशु की मौत की जानकारी परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा।

चिकित्सकों के समझाने के बाद शांत हुए परिजन

परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। अस्पताल के स्टाफ ने हंगामे की जानकारी डॉक्टर को दी। हालांकि अन्य लोगों और चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। मामले पर डॉक्टर का कहना था कि बच्चे में विटामिन डी की कमी थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें