EntertainmentHighlight

न जिम ना योगा, कॉमेडियन भारती सिंह ने ऐसे घटाया वजन

BHARTI SINGH

शहनाज़ गिल, कपिल शर्मा, कश्मीरा शाह समेत कई सेलेब्स ने बीते एक साल में अपना कई किलो वज़न कम किया है और फैंस को चौंकाया है। अब इस लिस्ट में छोटे पर्दे की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह का भी नाम जुड़ गया है। भारती वैसे तो हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने ट्रांस्फॉर्मेशन को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ महीनों में अपना 15 किलो वज़न कम किया है, जिसे देखकर हर कोई हौरान है। ऐसे में सब ये जानना चाहते हैं कि भारती सिंह ने अपना वज़न कम करने के लिए क्या किया?

भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारती बता रही हैं कि उन्होंने कैसे अपना वज़न कम किया। हैरानी की बात ये है कि वेट लूज़ करने के लिए भारती ने कोई जिम या योगा नहीं किया बस अपना डाइट प्लान बदला और उसी की बदौलत वो पतली।

ऐसे घटाया वजन

पैपराज़ी से बात करते हुए भारती ने कहा कि अलग-अलग चैनल वाले मुझे फोन कर के पूछ रहे हैं कि मैं कैसे पतली हुई, मैंने उन्हें कहा कि मैंने एक को बता दिया आप लोग वहां से ही लिख लीजिए। वैसे मैं आपको बता दूं मैंने कुछ नहीं किया। न मैं कोई जिम गई, ना मैंने कोई योगा किया बस अपनी डाइट पर कंट्रोल किया। मैंने टाइम से खाया , शाम को 7 बजे के बाद मैं कुछ नहीं खाती और अगले दिन 12 बजे खाती हूं। फिर 12 बजे मैं परांठे और ब्रैड बटर खूब खाती हूं। मैं अबभी परांठे खाती हूं खूब ये सच है। मैं वो ब्राउन ब्रैड या सलाव वाली लड़की नहीं हूं, मुझे तो ब्रेड बटर चाहिए। 7 बजे तक मैं खूब खाती हूं लेकिन उसके बाद एकदम बंद’। आपको बता दें कि भारती इन दिनों कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो और डांस दीवाने में नज़र आ रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें