Dehradun NewsHighlight

शूटिंग से टाइम निकालकर मुंबई से ऋषिकेश पहुंची नेहा कक्कड़, उत्तराखंड की वादियों का उठा रहीं हैं लुत्फ

Bollywood's famous Sing Neha Kakkar

ऋषिकेश : उत्तराखंड की वादियों का हर कोई फैन है। देश ही नहीं विदेशों से लोग उत्तराखंड की वादियों का लुफ्त उठाने आते हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार भी उत्तराखंड के पहाड़ों में उनकी वादियों का लुफ्त लुफ्त उठाने आते रहते हैं। मनोज बाजपाई से लेकर नीना गुप्ता अक्सर उत्तराखंड की वादियों का लुफ्त उठाते देखे गए हैं और उनकी कई वीडियो फोटो भी वायरल हुए हैं।

वहीं इस बीच गायक नेहा कक्कड़ ने भी अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वह उत्तराखंड की वादियों का मजा लेते हुए नजर आ रही है। जी हां नेहा कक्कड़ कर्फ्यू में मुंबई से टाइम निकाल कर ऋषिकेश पहुंची है। नेहा कक्कड़ ने ऋषिकेश चीला मार्ग पर भ्रमण करते हुए सुंदर वादियों की कुछ फोटो भी अपने चाहने वालों के लिए ट्वीट कर शेयर की हैं. जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. अपने ट्वीट में नेहा कक्कड़ ने लिखा है उत्तराखंड की वादियां बेहद सुंदर हैं. जिससे वह यहां पर बार बार आना पसंद करती हैं. यहां की खूबसूरत वादियों की कुछ फोटो वह देशवासियों के लिए शेयर कर रही हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें