Big NewsNational

एंकर रोहित सरदाना की बेटियों के साथ ‘BEST DAD’ केक वाली फोटो जमकर हो रही वायरल, लोग हुए भावुक

जैसे देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है वैसे ही आज शुक्रवार को एक खबर सोशल मीडिया समेत घर-घर तक आग की तरह फैल गई जी हां मीडिया महसूर एंकर रोहित सरदाना का आज निधन हो गया उन्हें हार्ट अटैक आया था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

आज तक की रिपोर्टर चित्र त्रिपाठी ने जानकारी दी कि वह कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत ठीक हो गई थी लेकिन अचानक आज सुबह 4:00 बजे उनकी तबीयत खराब हुई और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।

वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच उनकी बेटियों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी दो बेटियों के साथ हैं और एक केक काट रहे हैं जिसमें लिखा है बेस्ट डैडी। लोग यह फोटो देकर भावुक हो रहे हैं कि पिता के जाने के बाद अब उनकी बेटियां पापा किसे कहेंगी, किससे प्यार करेंगी। उनके पापा उनसे अब बहुत दूर जा चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें