HighlightUdham Singh Nagar News

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, उत्तराखंड में हाथ में तिरंगा लिए मनाया गया जश्न

GOLD MEDAL NEERAJ CHORA

गदरपुर : नगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों द्वारा ओलम्पिक में भारत को मिले स्वर्ण पदक की खुशी जाहिर करते हुए भारतीय ध्वज को लहराते हुए नगर में विजय यात्रा का आयोजन किया।GOLD MEDAL NEERAJ CHORA

आपको बता दें कि टोकियो में आयोजित ओलम्पिक खेल में हरियाणा के नीरज चोपड़ा द्वारा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विजय यात्रा को निकालते हुए व्यापारियों द्वारा वन्दे मातरम भारतमाता की जय नीरज चोपड़ा जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा आज देश को गर्व कराने का कार्य नीरज चोपड़ा द्वारा किया गया है. उन्होंने कहा भारतवासियो के लिए यह दिन 13 वर्षों बाद आया है। आज का दिन दीपावली से कम नहीं है । उन्होंने समस्त देश वासियों को बधाई दी।।

विजय यात्रा के दौरान सभासद मनोज कुमार मंटू, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, युवा समाजसेवी विकास तनेजा, महामंत्री युवा व्यापार मंडल रोबिन मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें