UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

अगले 24 घंटे इन दो जिलों के लिए भारी, NDMA ने जारी की बारिश और आंधी की चेतावनी

प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हो रही भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। भारी बारिश की वजह से कई जनपदों से भूस्खलन जैसी खबरे भी सामने आई है। जिस वजह से आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं एनडीएमए ने अगले 24 घंटो के लिए भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

NDMA ने किया अलर्ट जारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने अगले 24 घंटे तक देहरादून और पौड़ी जनपद के कुछ स्थानों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश के साथ -साथ आकाशीय बिजली चमकने, आंधी और तेज बौछारों की बारिश की संभावना जताई है। एनडीएमए द्वारा इन दोनों जनपदों में अगले 24 घंटो के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें