National

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे सहित पार्टी के तीन नेताओं को हटाया

सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी से निकाल दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए कार्रवाई की गई है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को लिखे पत्र में इसकी सिफारिश की थी।

एनसीपी ने हटाए पार्टी के तीन नेता

बता दें कि इससे पहले एनसीपी अनुशासन समिति ने अजित पवार के साथ गए पार्टी के नौ विधायकों को अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया था। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने भतीजे अजीत पवार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के तीन नेताओं को हटा दिया गया है। निष्कासित नेताओं में मुंबई मंडल राकांपा प्रमुख नरेंद्र राठौड़, अकोला शहर जिला प्रमुख विजय देशमुख और राज्य मंत्री शिवाजीराव गर्जे शामिल हैं। ये तीनों अजित पवार के शपथ समारोह में शामिल हुए थे।

शरद पवार ने कहा

इस बीच शरद पवार ने कहा कि कई लोगों ने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी विचारधारा राकांपा से अलग नहीं है और वे अगले कुछ दिनों में अंतिम निर्णय लेंगे।’ पवार ने यह भी कहा, मेरे पास विधायकों के पार्टी छोड़ने के पुराने अनुभव हैं। भविष्य में अच्छे परिणाम आएंगे।

Back to top button