Religioushighlight

Navratri 2024 : नवरात्रि के 9 दिन-9 रंगों का महत्व, जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनकर देवी को करें प्रसन्न?

नौ दिन तक चलने वाला नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) का ये त्यौहार सभी जगह बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इसका काफी महत्व है। नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू हो रही हैं। नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन नौ अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण कर पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते है कि देवी को प्रसन्न करने के लिए किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्रि कब से कब तक हैं? ( Navratri 2024 Kab se Hai )

इस साल शारदीय नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर (Navratri 2024 Kab se Hai) तक चलेंगे। तीन अक्टूबर से घट स्थापना होने के साथ ही माता का पहले स्वरूप शेलपुत्री की पूजा की जाएगी। 11 को अष्टमी, 12 अक्टूबर को महानवमी और 12 को ही दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा। इस बार नौ दिनों की बजाय दस दिन तक नवरात्रि मनाई जाएगी। जहां पर तीसरा नवरात्र बढ़कर आ रहा है। पांच और छह तारीख को तीसरा नवरात्र मनाया जाएगा। सात तारीख को चौथा नवरात्र होगा।

नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग

Delhi-Dehradun Expressway

पहला नवरात्र : 3 अक्टूबर, 2024

पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। तीन अक्टूबर को गुरुवार पड़ रहा है। ऐसे में आप पीले रंग के कपड़े पहनकर मां देवी की पूजा कर सकते है। पीला रंग के वस्त्र धारण करने से देवी प्रसन्न हो जाएगी।

दूसरा नवरात्र: 4 अक्टूबर, 2024

दूसरे नवरात्र में मां दुर्गा के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होती है। दूसरे दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा कर सकते है। कहा जाता है कि शुक्रवार को हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा की जाए तो वो काफी प्रसन्न हो जाती है।

तीसरा नवरात्र: 5 अक्टूबर, 2024

तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। इस दौरान आप स्लेटी रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा-अर्चना कर सकते है। इस बार तीसरा नवरात्र दो दिन पड़ रहा है। ऐसे में छह अक्टूबर को भी तीसरा नवरात्र ही मनाया जाएगा।

चौथा नवरात्र: 7 अक्टूबर, 2024

चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्माण्डा की आराधना होती है। इस दौरान आप नीले रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा-अर्चना कर सकते है।

पांचवा नवरात्र: 8 अक्टूबर

पांचवें नवरात्र में मां दुर्गा के पांचवें रूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना होती है। पांचवे दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा कर सकते है। कहा जाता है कि माता को सफेद रंग काफी पसंद है। ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा की जाए तो वो काफी प्रसन्न हो जाती है।

छठा नवरात्र: 9 अक्टूबर, 2024

छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायिनी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर आप माता की पूजा अर्चना कर सकते है।

सातवां नवरात्र: 10 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के सातवें दिन माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान आप गहरे नीले रंग के कपड़े धारण कर माता की पूजा कर सकते है।

आठवां नवरात्र: 11 अक्टूबर, 2024

अष्टमी के दिन माता के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर मां गोरी की पूजा करने से वयक्तित्व में आकर्षण पैदा होता है।

नौवां नवरात्र: 12 अक्टूबर, 2024

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नौवें दिन मां दुर्गा का दिव्य रूप मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। इस दिन देवी की पूजा बैंगनी रंग के कपड़े धारण करके की जाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button