Big News : राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने थपथपाई CM DHAMI की पीठ, सांसदों ने भी की तारीफ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने थपथपाई CM DHAMI की पीठ, सांसदों ने भी की तारीफ

Yogita Bisht
3 Min Read
BAITHAK

अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उनके सराहनीय कार्यों के लिए उनकी पीठ थपथपाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने थपथपाई CM DHAMI की पीठ

सीएम पुष्कर सिंह धामी का कद पार्टी और उत्तराखंड की राजनीति दोनों में और भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सीएम धामी की पीठ थपथपाई है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का एक दिवसीय उतराखंड दौरा सुखद रहा। कई विषयों पर चर्चा के दौरान उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान कई निर्णयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है।

चुनावों को लेकर पार्टी करेगी मंथन

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव भी होने है। कुछ बिंदुओ पर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत तैयारियों को लेकर नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्रों मे जाकर पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करेगी। वहीं आम जनता के बीच विधायक और सांसदो के प्रवास कार्यक्रमों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी।

सभी सांसदों ने सीएम के कार्यों को बताया सराहनीय

प्रदेश में जनहित के निर्णयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुक्त कंठ से सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। इनमें लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मांनतरण तथा यूसीसी के मुद्दे पर उन्होंने सीएम की नीतियों की तारीफ की। सभी सांसदों ने सीएम के कार्यों को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे आयी आपदा की तैयारी और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। भट्ट ने कहा कि प्रदेश मे फिर पांचो सीट भाजपा के खाते मे आ रही है और केंद्र मे भाजपा की सरकार बनेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली प्रदेश में आपदा की स्थिति की जानकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में आपदा की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही संगठन से भी राहत कार्यों में सेवा भाव से जुटे रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैठक में सांसदों समेत कोर टीम के सदस्यों ने धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशंसा की।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।