Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें

BJP PRESIDENT JP NADDHA

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा अब फाइनल हो गया है। बता दें कि जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इन दो दिनों में वो रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ 11 बैठकों में शिरकत करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए भाजपा सरकार तैयारियों में जुट गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। हरिद्वार से लेकर देहरादून तक पुलिस की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रहेगी।

आपको बता दें कि भाजपा सरकार ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी और टोली बैठक में भी भाग लेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा ने 2022 में बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा को अब जनता नकारेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले जुलाई में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के कारण इसे टाल दिया गया था। अब 19 और 20 अगस्त को उनका दौरा तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें