राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।
सीएम ने किया मेधावी बालिकाओं को सम्मानित
बता दें हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 318 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया।
बता दें राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।
हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं : CM
सीएम धामी ने कहा कि हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं। आज सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम ने कहा कि समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।
महिलाओं के लिए लागू किया है 30 प्रतिशत का आरक्षण : CM
सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण और राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है। हमारी सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।