Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड : कर्नल अमित बिष्ट को नेशनल एडवेंचर अर्वाड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

corona virus patients in uttarakhand

उत्तरकाशी: पर्वतारोहण में खास उपलब्धि हासिल करने को लेकर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी (NIM) के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को (तेनजिग नोर्गे) नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2020 मिला है। यह अवार्ड उनको दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कर्नल अमित बिष्ट  को बधाई भी दी है।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को यह राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार पर्वतारोहण को प्रोत्साहित करने और 19 से अधिक अनाम चोटियों का आरोहण करने के लिए दिया गया है। कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने अक्टूबर 2018 में छह दिनों के अंतराल में चार चोटियों का आरोहण किया। इन चोटियों का नाम अलट-प्रथम, अटल द्वितीय, अटल तृतीय व अटल चतुर्थ रखा गया है।

इसके अलावा पहली बार भारत-चीन सीमा पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने आइटीबीपी के साथ छह अनाम चोटियों का सफल आरोहण किया तथा नेलांग से माणा तक की लंबी दूरी गश्त भी की। इसी वर्ष कर्नल अमित बिष्ट ने एवरेस्ट का भी सफल आरोहण किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें