Nainital News

हल्द्वानी : 48 नशे के इंजेक्शन, 168 सुई और सीरिंज के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने नशे के 48 इंजेक्शन 168 सुई के अलावा भारी मात्रा में सीरिंज बरामद की है। पकड़ा गये आरोपी का नाम आमिर है जो की हल्द्वानी के बनभूलपुरा का रहने वाला है।

थाना प्रभारी यूनिस खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापामारी की गई जहां तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 48 नशे के इंजेक्शन 168 सुई और सिरिंज बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे के सेवन करने वालों को अपने घर में इंजेक्शन लगाने का काम करता था। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी नशे के कारोबार में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें