नीमीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उन्होनें अपनी आखिरी सांसे ली। हेज गिंगोब कैंसर से पीड़ित थे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में जानकारी देतु हुए बताया कि हेज गिंगोब कुछ समय से विंडहोक के लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार वो कैंसर से जंग हार गए और उनकी मौत हो गी।
नामीबिया में राष्ट्रपति के निधन से शोक
नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो एमबुम्बा ने गिंगोब के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गिंगोब की राजधानी विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में मौत हो गई। उन्होनें कहा कि नामीबियाई राष्ट्र ने लोगों के एक प्रतिष्ठित सेवक, मुक्ति संघर्ष के प्रतीक, हमारे संविधान के मुख्य वास्तुकार और नामीबियाई घराने के स्तंभ को खो दिया है। इसके साथ ही कार्यवाहक राष्ट्रपति ने गिंगोब के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी जाहिर की है।
12 साल तक रहे प्रधानमंत्री
बता दें कि नामीबिया में राष्ट्रपति के निधन से शोक है। हेज गिंगोब ने 12 साल तक बतौर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नामीबिया में काम किया। इसके बाद 2014 में वो नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बने। पिछले कई सालों से गिंगोब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का साना कर रहे थे। साल 2013 में उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होनें प्रोस्टेट कैंसर होने की जानकारी दी थी हालांकि वो ठीक हो गए थे। पिछले साल 2023 में गिंगोब ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में उनकी ओर्टिक सर्जरी हुई है।